breakin news

शिमला जिला के कई क्षेत्रों में सोमवार को दोपहर बाद फिर से भारी ओलावृष्टि हुई। इससे सेब, मटर और फूलगोभी की फसल को नुकसान पहुंचा है। कई जगह सेब को ओलावृष्टि से बचाने के लिए लगाए गए एंटी हेल नेट और बांस भी टूट गए। मौसम में बदलाव के बाद अधिकतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। प्रदेश का औसत अधिकतम तापमान सामान्य से 6.4 डिग्री सेल्सियस नीचे चला गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *