BREAKING NEWS सिरमौर जिला के संगड़ाह क्षेत्र में दर्दनाक सड़क हादसा महिला टीचर समेत 4 लोगों की दर्दनाक मौ*त
हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिला के संगड़ाह क्षेत्र में आज एक दर्दनाक सड़क हादसे में महिला टीचर समेत 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि ड्राइवर घायल है। घायल को संगड़ाह में प्राथमिक उपचार के बाद नाहन मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।सूचना के अनुसार आज सुबह संगड़ाह की पियूलाणी-भलोना सड़क पर यह हादसा हुआ। इसमें महिला टीचर, उनकी बेटी समेत क्षेत्र के तीन अन्य लोग सवार थे। इनकी ग्रेंड आई10 नंबर HP79-2756 कार सड़क से करीब 300 फीट नीचे गहरी खाई में जा गिरी
इसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य चलाया गया। l
इस हादसे में अमरा देवी (52) पत्नी देवराज निवासी गाता गांव संगड़ाह, अराध्या (14) पुत्री देवराज, प्रियंका (14) पुत्री दीप राम निवासी गांव ऊंचा टिक्कर संगड़ाह और सज्जन सिंह (62) पुत्र थापलू राम निवासी कजवा संगड़ाह की मौत हो गई, जबकि अजीत कुमार (33) पुत्र रणसिंह निवासी गाता संगड़ाह घायल है।अमरा देवी भलोना स्कूल में टीचर है। हादसे में दो 14-14 साल की मासूम लड़कियों की भी मौत हुई है