हिमाचल की इस पंचायत ने दूसरी बार पेश की मिसाल, सर्वसम्मति से चुने प्रधान, उपप्रधान और मेंबर, 25 लाख ईनाम मिलेगा

नाहन (सिरमौर).  हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव के लिए प्रचार अभियान जोरों शोरों से चल रहा है. इस बीच सूबे के सिरमौर जिला के गिरिपार क्षेत्र की टटीयाणा पंचायत मिसाल की है. लगातार दूसरी मर्तबा पंचायत के लोगों ने इस बार भी पंचायत के सभी प्रतिनिधियों का सर्वसम्मति से चुनाव किया है और प्रधान, उपप्रधान और वार्ड मेंबरों का चुनाव कर लिया.

दरअसल, पिछले 10 सालों से यहां न तो चुनावी रंजिश देखने को मिलती है और न ही किसी प्रकार का कोई राजनीतिक टकराव. रविवार को यहां ऐतिहासिक ‘शाठी पाशी चौतरा’  नाम से चर्चित में पंचायत के लोग इकट्ठा हुए और सर्वसम्मति से पंचायत प्रधान सहित प्रतिनिधियों का चयन किया.
जानकारी के अनुसार, यहां प्रधान पद के लिए पूनम शर्मा, उप प्रधान पद के लिए दाता राम शर्मा जबकि BDC सदस्य के लिए प्रियंका शर्मा के नाम पर सहमति बनाई गई है. गांव के लोगों ने बताया कि 5 साल पहले भी सर्वसम्मति से पंचायत प्रधान और अन्य प्रतिनिधियों का चयन किया गया था. इस बार फिर पंचायत के लोगों ने पँचायत प्रतिनिधियों को सर्वसम्मति से चुनने पर सहमति बनाई. लोगों ने बताया कि उनके गाँव में मौजूद ऐतिहासिक शाठी पाशी चौतरा में हमेशा ही ऐतिहासिक फैसले लिए जाना जाता है और पँचायत चुनाव का फैसला भी उन्ही फैसलों में शामिल है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *