जवान की रहस्यमयी मौत: जुब्बल के 21 वर्षीय संजय कुमार को पूरे सैन्य सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई, परिजन बिलख उठे
जुब्बल उपमंडल के सेंज-बेठाड़ा गांव में बुधवार को मातम का माहौल छा गया। गांव का 21 वर्षीय होनहार बेटा और डोगरा रेजीमेंट, झारखंड में ट्रेनिंग कर रहे जवान संजय कुमार पुत्र मनोहर दास की रहस्यमयी मौत ने पूरे क्षेत्र को गमगीन कर दिया।
जब जवान का पार्थिव शरीर पैतृक गांव पहुंचा तो हर आंख नम हो उठी। ग्रामीण, बुजुर्ग, महिलाएं और बच्चे सभी अंतिम यात्रा में शामिल हुए। गांव की पगडंडियां सुबह से ही सन्नाटे और मातम से भरी रहीं। ‘भारत माता की जय’ और ‘अमर रहे’ के गगनभेदी नारों से चारों ओर वातावरण गूंज उठा।
जवान को पूरे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। इस मौके पर रैजीमेंट के आला अधिकारी और नायब तहसीलदार सरस्वती नगर दिनेश शर्मा मौजूद रहे। तिरंगे में लिपटे पार्थिव शरीर को जब गार्ड ऑफ ऑनर (सलामी) दी गई तो हर किसी की आंखें भर आईं। ग्रामीणों ने फूलों की वर्षा कर अपने जांबाज बेटे को श्रद्धांजलि अर्पित की।
जानकारी के अनुसार, संजय कुमार 27 सितम्बर से लापता थे। बाद में उनका शव नजदीकी तालाब में बरामद हुआ। उनकी मौत कैसे हुई, इसका कारण अभी भी स्पष्ट नहीं है और मामला जांच के अधीन है।
इस मौके पर ग्राम पंचायत पंदराणु के उपप्रधान संत राम रांटा और नायब तहसीलदार दिनेश शर्मा ने कहा कि –
“देश की सेवा के लिए निकले बेटे को इस तरह खो देना असहनीय है। पूरा क्षेत्र शोकाकुल है और परिवार के साथ खड़ा है।”
789win111… I tell you what, I had some FUN on that site. Some good games, good payouts, what’s not to love? Worth a gamble! 789win111