जुब्बल में दर्दनाक हादसा, आग से झुलसकर नेपाली युवक की मौत

जुब्बल में दर्दनाक हादसा, आग से झुलसकर नेपाली युवक की मौत

Jubbal थाना क्षेत्र के गांव मटासा में शुक्रवार शाम एक दर्दनाक हादसे में नेपाली युवक की आग से झुलसकर मौत हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

मृतक की पहचान टोपिद्र कार्की निवासी जिला दैलेख, नेपाल के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि टोपिद्र कार्की गांव मटासा स्थित एक सेब बगीचे में काम करता था और स्थानीय निवासी भूषण बासटा के पास रह रहा था।

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार शाम काम खत्म करने के बाद युवक अपनी रसोई में था। इसी दौरान उसने सेब की खाली ट्रे इकट्ठा कर उनमें आग लगा दी। देखते ही देखते आग तेजी से फैल गई और वह उसकी चपेट में आ गया। गंभीर रूप से झुलसने के बावजूद युवक ने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन वह बेसुध होकर गिर पड़ा।

घटना के बाद आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। मृतक के भाई ने तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और हादसे के हर पहलू की गहनता से जांच की जा रही है।

youth dies after being burnt in fire in shimla

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *