CBSE…..
01
खड़ी चढ़ाई पर फटा बस का प्रेशर पाइप……….
खड़ी चढ़ाई पर फटा बस का प्रेशर पाइप, पीछे लुढ़की चौहान ट्रेवल्स, चालक की सूझबूझ से 50 यात्रियों की बची जान || टला बड़ा हादसा
#himachalpradesh #SirmourNews #accident
पांवटा साहिब-बकरास वाया संगड़ाह रूट पर चलने वाली चौहान ट्रेवल्स (HP-71-1492) की बस हलां गांव के पास बड़े हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बच गई। खड़ी चढ़ाई पर अचानक प्रेशर पाइप फटने से बस के ब्रेक फेल हो गए और बस करीब 20 मीटर तक पीछे लुढ़कने लगी। बस में लगभग 50 यात्री सवार थे। संकट की घड़ी में चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए बस को सड़क किनारे पहाड़ी कटान की ओर मोड़ दिया, जिससे बस रुक गई। हादसे में सभी यात्री सुरक्षित रहे और किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।
