HPBOSE 12th Topper : पिता किसान…माता गृहिणी, सिरमौर की आरुषि बनी सेकंड टॉपर, सिविल सेवा में जाने का है सपना

HPBOSE 12th Topper : हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने सोमवार को 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए हैं। इस परीक्षा में सिरमौर जिले की आरुषि ने पूरे प्रदेश भर में दूसरा स्थान हासिल किया है। इस उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

मेरिट सूची में दूसरा स्थान किया प्राप्त

पच्छाद विधानसभा क्षेत्र के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, कांगर धरीयार की छात्रा आरुषि ने आर्ट्स संकाय में 99 प्रतिशत अंक हासिल कर न केवल अपने संकाय में, बल्कि ओवरऑल मेरिट सूची में भी दूसरा स्थान प्राप्त किया है। आरुषि साधारण परिवार से संबंध रखती हैं। उनके पिता नीरज कुमार किसान हैं, जबकि माता सुमन गृहिणी हैं। आरुषि शर्मा ने अपनी सफलता का श्रेय अपनी मेहनत और परिवार के सहयोग को दिया है। आरुषि ने बताया कि बचपन से ही उसने सिविल सेवा में जाने का सपना देखा है।

परिवार के अनुसार, आरुषि रोजाना सुबह 4:30 बजे उठकर पढ़ाई करती थीं और देर रात तक मेहनत करती थीं। पढ़ाई के साथ-साथ आरुषि घर और खेत के कामों में भी अपने माता-पिता का सहयोग करती थी। स्कूल के प्रधानाचार्य मनोज कुमार शर्मा ने छात्रा की सफलता पर प्रसन्नता जताते हुए कहा कि सरकारी स्कूल की छात्रा का इस स्तर तक पहुंचना गर्व की बात है और यह अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *