हिमाचल में दो दिन बारिश का येलो अलर्ट, 40 KM/H की रफ्तार से चलेगी तेज हवाएं

स्टाफ रिपोर्टर – शिमला

हिमाचल प्रदेश में मौसम विभाग ने चार और पांच अक्तूबर 2025 को बारिश और तूफान का येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान राज्य के अलग-अलग हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश, बिजली गिरने और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है।

 

विभाग के अनुसार तीन अक्तूबर तक प्रदेश में मौसम शुष्क और साफ रहेगा। वहीं चार अक्तूबर को कुछ स्थानों पर हल्की बारिश दर्ज हो सकती है, जबकि पांच अक्तूबर को भी कई इलाकों में हल्की बारिश की संभावना बनी हुई है।

 

मौसम विज्ञान केंद्र ने बताया कि अगले चार से पांच दिनों में न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है। हालांकि, अधिकतम तापमान में हल्की गिरावट आ सकती है।

 

पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में मौसम शुष्क रहा। इस दौरान न्यूनतम तापमान आठ से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 21 से 38 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। अधिकांश स्टेशनों पर तापमान सामान्य से दो से आठ डिग्री अधिक दर्ज किया गया।

 

मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे सतर्क रहें और आवश्यक सावधानियां बरतें, खासकर उन क्षेत्रों में जहां तेज हवा और बिजली गिरने की संभावना है।

 

One thought on “हिमाचल में दो दिन बारिश का येलो अलर्ट, 40 KM/H की रफ्तार से चलेगी तेज हवाएं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *