अफगानिस्तान में तालिबान का नया फरमान – कॉलेजों से महिलाओं की लिखी किताबों पर बैन, 679 किताबें हटाई जाएंगी
अफगानिस्तान में तालिबान सरकार ने शिक्षा जगत पर एक और बड़ा प्रतिबंध लगा दिया है। तालिबान ने आदेश जारी कर देशभर के सभी कॉलेजों और विश्वविद्यालयों से महिलाओं द्वारा लिखी गई किताबों को हटाने के निर्देश दिए हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, कुल 679 किताबों पर बैन लगाया गया है, जिनमें से लगभग 140 किताबें महिला लेखिकाओं की हैं।
इसके अलावा तालिबान ने मानवाधिकार, लैंगिक समानता और यौन उत्पीड़न से जुड़े विषयों की पढ़ाई को भी गैरकानूनी घोषित कर दिया है। तालिबान का तर्क है कि ये किताबें और विषय उनकी नीतियों और शरीयत कानून के खिलाफ हैं।
तालिबान की इस कार्रवाई को लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तीखी आलोचना शुरू हो गई है। विशेषज्ञों का कहना है कि यह कदम अफगान महिलाओं की शिक्षा, स्वतंत्रता और अभिव्यक्ति की आज़ादी पर सीधा हमला है।
पिछले कुछ वर्षों से तालिबान लगातार महिलाओं की शिक्षा और कामकाज पर प्रतिबंध लगाता आ रहा है। स्कूल और कॉलेजों में लड़कियों की पढ़ाई पर पहले ही कई तरह की पाबंदियां हैं। अब महिलाओं द्वारा लिखी गई किताबों पर बैन ने शिक्षा जगत में अभूतपूर्व सेंसरशिप खड़ी कर दी है।
Alright, let’s talk PR777Casino. Honestly, I was pleasantly surprised. The game selection is decent, and I hit a small win the other day. Give pr777casino a spin, might get lucky.